Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressmen demonstrated against the incident in Kanpur Dehat

बदायूं: कानपुर देहात की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Feb 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against the incident in Kanpur Dehat
(15 बीडीएन-03)सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह।संवाद
सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
परशुराम चौक पर प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग मद में बुलडोजर की राजनीति कर रहे हैं। कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जलकर मौत हो गई। यह एक निरीह और निर्धन परिवार के ऊपर भयंकर अत्याचार की हकीकत है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नितिन आर्य ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कठोर शब्दों में इसकी निंदा की। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। बाद में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर जिला युवक कांग्रेस के महासचिव एलकार सिंह, राहुल शर्मा, गोविंद राजपूत, सोनपाल सिंह, मोरध्वज राजपूत, प्रेमपाल, शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed