फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressmen arrive at Parshuram Chowk to burn the effigy of Anurag Thakur, clash with police

Budaun News: परशुराम चौक पर अनुराग ठाकुर का पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 01 Aug 2024 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 01 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen arrive at Parshuram Chowk to burn the effigy of Anurag Thakur, clash with police
कांग्रेस कार्यकर्ता से पुतला छीनता पुलिस कर्मी। स्रोत-पार्टी
बदायूं। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के विरोध पर कांग्रेस नेता उनका पुतला फूंकने को जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद पदाधिकारी परशुराम चौक पर पहुंच गए। यहां पहले से ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं से पुतला छीनने की कोशिश की। इस पर कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद व अन्य की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच खींचतान में पुतला फट गया। पुलिस पुतले को अपने साथ ले गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व पदाधिकारियाें ने परशुराम चौक पर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने बताया कि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर जैसे लोग इस देश का सम्मान नहीं करते हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में इस तरह के शब्द कहना बेहद शर्म की बात है। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता ने अपमान जनक शब्द बोले हैं, वह निश्चित ही निंदनीय हैं। कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नहीं पूरे देश के नेता हैं। जिला महासचिव इख्लास हुसैन, बाबू चौधरी, फरहान हुसैन, वीरपाल यादव, अमरसिंह, सूरज पाल सोलंकी, मुनेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।संवाद

कांग्रेस कार्यकर्ता से पुतला छीनता पुलिस कर्मी। स्रोत-पार्टी

कांग्रेस कार्यकर्ता से पुतला छीनता पुलिस कर्मी। स्रोत-पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed