बदायूं। मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण समेत जनमुद्दों पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने समरेर से 26 जनवरी को पदयात्रा शुरू कर दी है। दूसरे दिन मंगलवार को पदयात्रा जारी रही।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने लिए मुढ़ा गांव के पास गोशाला बनाने, दातागंज में चीनी मिल निर्माण कराने सहित कई मांगों को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान मुढ़ा, पैरहा, डहरपुर खुर्द, धीमरपुरा गांव में ग्रामीणों से संवाद और नुक्कड़ सभाएं की गईं। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, सत्यम यादव, कुंवर पाल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद