फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner; a scuffle ensued with the police.

Budaun News: कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, पुलिस से हुई छीनाझपटी

Thu, 08 Oct 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burned an effigy of the Chief Election Commissioner; a scuffle ensued with the police.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेकपुर ​स्थित आवास के बाहर पुतला छीनने का प्रयास करती पुलिस। संवाद - फोटो : shiv tripathi
बदायूं। वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बुधवार को नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर रोक दिया। इससे आक्रोशित कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से काफी देर तक पुतला की छीना-झपटी भी हुई। कांग्रेसियों ने वोट चोर-गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारे लगाए।
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त से जवाब मांगने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 300 सांसदों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके समर्थन में दिल्ली जा रहे जिलाध्यक्ष अजीत यादव को योगी सरकार ने मंगलवार रात हाउस अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली जाने के ऐलान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पर जुटे तो पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के इशारे पर वोट चोरी कर, एसआईआर के नाम पर 14 करोड़ वोट काटकर भाजपा को जितवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में आलोक सिंह, राजीव पटेल, बबलू सैफी, शहजादा रिजवान, मुनेंद्र कन्नौजिया, सूरज पाल सोलंकी, गोपाल पांडेय, नवनीत यादव, डॉ. खलील अहमद, बन्ने खान, अकरम खान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शफी अहमद को पुलिस ने मंगलवार देर रात उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। शफी अहमद राहुल गांधी के समर्थन और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे।


उझानी में भी कांग्रेस पदाधिकारी हाउस अरेस्ट किए

उझानी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फरियाद अली को बुधवार को उझानी पुलिस ने उनके कार्यालय पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया। फरियाद अली के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार से जुड़े मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। वह वहां समर्थन में रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। फरियाद अली ने बताया कि इसी दौरान उझानी पुलिस उनके कार्यालय पहुंची और उन्हें वहीं रोक लिया। पुलिस ने उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed