{"_id":"68b4a28f7b4214c28200fa1d","slug":"congress-took-out-a-march-in-sahaswan-raised-slogans-of-vote-thief-leaving-the-throne-badaun-news-c-123-1-akb1003-146114-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहसवान में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, लगाए वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहसवान में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, लगाए वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहसवान में पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी। स्रोत: कांग्रेस
Link Copied
बदायूं। कांग्रेसियों ने रविवार को वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए सहसवान में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि मोदी सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आई है। 2024 के लोकसभा चुनाव रद्द होने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समर्थन में वोट चोर -गद्दी छोड़ पदयात्रा का सहसवान में समापन किया गया। इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव व जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद और जिला महासचिव हुकुम सिंह ने किया। पदयात्रा सहसवान कस्बे में शाहबाजपुर चौराहे से दोपहर दो बजे शुरू हुई और मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वोटर फ्रॉड के कारण कांग्रेस को करीब 70 सीटों का नुकसान हुआ। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सात अगस्त को वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े जाने का आरोप लगाया था और कर्नाटक की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दिखाई थी। कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। पदयात्रा में बफाती मियां, अनिल यादव, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।