{"_id":"6a0b6f417eee7ad3620e54c2","slug":"congress-protest-against-inflation-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164143-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
महंगाई और मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत- संगठन
बदायूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में की गई वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आंबेडकर पार्क में धरना देने के बाद उन्होंने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
यह प्रदर्शन प्रांतीय आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से आयोजित किया गया था। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर और जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से इसका नेतृत्व किया।
ओमकार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार ने गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ा दिए हैं, जिससे आम आदमी के उपयोग में आने वाली दैनिक वस्तुएं भी महंगी हो जाएंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदायूं कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर एकत्रित होकर धरना दिया। इसके बाद वे जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोलियम उत्पादों पर बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुतला दहन कर जताया आक्रोश
फोटो-16
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता समरेर ब्लॉक तिराहे पर एकत्रित हुए और मूल्यवृद्धि के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। उन्होंने पेट्रोल और डीजल में तीन-तीन रुपये तथा सीएनजी में दो रुपये की वृद्धि को जनता पर हमला बताया। इस मौके पर वेद प्रकाश, कुंवर पाल सिंह गिरीश चंद्र ,दिनेश यादव, साहब सिंह, मुनेंद्र करीमपुर, सुनील और मुनेंद्र डांडी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संवाद