फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress made 12 new members in the organization creation meeting

Budaun News: संगठन सृजन बैठक में कांग्रेस ने बनाए 12 नए सदस्य

Mon, 05 May 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress made 12 new members in the organization creation meeting
कांग्रेस कार्यालय पर नए सदस्यों का स्वागत करते ओमकार सिंह। स्रोत-स्वयं
बदायूं। परशुराम चौक के समीप कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन की बैठक में 12 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, एआईसीसी सदस्य जितेंद्र कश्यप एवं शहर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही शहर के सभी 29 वार्डों में अध्यक्षों का गठन किया जाएगा। शहर की समस्याएं उठाई जाएंगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि शहर में कमेटी गठन करने के लिए शहर अध्यक्ष जो सहयोग चाहेंगे, हम पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर जहूर हसन, मोहित कुमार, नरेश कुमार, जावेद हुसैन, मोहसिन खान, मनिंदर सिंह, ज़ुबैर खान, नसरुद्दीन, शफीक अहमद शराफत हुसैन, रविंद्र सिंह व मेहरबान सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली। बैठक में यूपीसीसी सदस्य डॉ. राम रतन पटेल, इगलास हुसैन, एससी एसटी कांग्रेस के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह, छात्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सक्सेना, शहर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सत्तार हुसैन, रफत अली आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed