फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress District President sat on a sit-in protest outside the residence after being stopped by the police.

Budaun News: पुलिस ने रोका तो आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Sat, 10 Oct 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 10 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress District President sat on a sit-in protest outside the residence after being stopped by the police.
धरना से रोके जाने पर आवास पर धरने पर बैठे कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत कांग्रेस - फोटो : Archive
बदायूं। सत्याग्रह के लिए डॉ. आंबेडकर पार्क जाने से रोके जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव शुक्रवार को नेकपुर स्थित आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने वोट का अधिकार बचाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे सत्याग्रह का ऐलान किया। आवास से निकलते ही पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अजीत यादव ने आरोप लगाया कि 6 अक्तूबर की रात से उन्हें हाउस अरेस्ट किया है और चार दिनों से आवास से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज दबा रही है। धरने की खबर मिलते ही जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, राजीव पटेल, नवनीत यादव, सुरेंद्र सिंह, आशीष, सर्वेंद्र समेत कई कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

---
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबर डम्पी सकलैनी को पुलिस ने उनके आवास पर शुक्रवार को ही हाउस अरेस्ट कर लिया है। सकलैनी ने बताया कि पुलिस सुबह से उनके घर पर तैनात है और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed