फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Confirmation of Glanders in three horses;

तीन घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि, खलबली

Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of Glanders in three horses;
police demo pic
200 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग की ओर से दो महीने पहले 200 सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार भेजे गए थे। इनमें से तीन में ग्लैंडर्स की पुष्टि होने पर विभाग में खलबली मची हुई है।   
  जिले में करीब आठ हजार से अधिक अश्व प्रजाति के पशु हैं। इनमें से अप्रैल माह से अब तक 232 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। करीब 15 दिन पहले आई रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि बिसौली क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरेकी से जो दस सैंपल लिए गए थे। उनमें तीन घोड़ों में ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार जादौन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में तीनों घोड़ों को यूथेनाइज कर दिया गया है। यानी आठ फुट गहरे गड्डे में जिंदा दफन कर दिया गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दो साल पहले गुजरात से कुछ लोग घोड़ों के साथ काम करने के लिए यहां आए थे। उनसे ही यहां ग्लैंडर्स फैला। उन्होंने कहा कि हर उप चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है कि वो अपने-अपने इलाके में अश्वपालकों को जागरूक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बाद भी बाहर से आ रहे अश्व प्रजाति के पशु        
कादरचौक। गधा, घोड़ा, खच्चर आदि जानवरों मे होने वाली जानलेवा बीमारी दो साल पहले जिले में आई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस बीमारी से बचने के लिए करीब दर्जन भर अश्व प्रजाति के पशुओं को जिंदा दफन कर दिया गया था। बाहरी जिलों से अश्व प्रजाति के आने जाने का सिलसिला लगा रहता है। हालांकि इस पर प्रतिबंध भी लगा है, फिर भी इसका पालन नहीं होता।

ग्लैंडर्स के लक्षण
ग्लैंडर पीड़ित पशु के शरीर में गांठे बनने लगती है।       
आंख से पानी गिरना शरीर पर फफोले पड़ जाना प्राथमिक पहचान है।       
---------------      
ग्लैंडर को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाहर से आने वाले अश्व प्रजाति के पशुओं पर रोक लगा दी गई है। जो अश्वपालक गुजरात को काम करने जाते है, उनकी वजह से जिले में ग्लैंडर्स बढ़ रहा है। हालांकि इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। समय-समय पर गोष्ठी और सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। पोस्टर और दीवार लेखन के माध्यम से भी ग्लैंडर को लेकर जानकारियां दी जा रही हैं। पशु चिकित्सा विभाग गंभीरता से इस कार्य में जुटा हआ है।
-अरुण कुमार जादौन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed