फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Confidence was expressed on 5 old and 24 new people

Budaun News: पांच पुराने तो 24 नए लोगों पर जताया भरोसा

Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Confidence was expressed on 5 old and 24 new people
भाजपा कार्यालय में चुने गए नवनियुक्त पदा​धिकारी।स्रोत-संगठन
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार देर रात 29 मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही भाजपा में निर्वाचित मंडल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों को बधाई देने का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

जनपद के कुल 30 मंडल में 29 मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की गई है। दातागंज विधानसभा का समरेर मंडल पर अभी फैसला नहीं आया है। 29 मंडल अध्यक्षों में पांच मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका दिया गया है। इसमें बिसौली नगर से मनोज गुप्ता, बगरैन से रितेश चौहान, सहसवान नगर से पियूष माहेश्वरी, मुजरिया से केपी सिंह लोधी, सलारपुर से नौरंग पाल शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं 24 मंडल अध्यक्ष नए बनाए गए हैं। समस्त नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का स्वागत बुधवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनको बनाया गया मंडल अध्यक्ष
मंडल बिसौली ग्रामीण से सुनील कुमार सिंह, आसफ़पुर से विजय कुमार शर्मा, बगरैन से रितेश चौहान, करनपुर से दिनेश कुमार राजपूत, बिसौली नगर से मनोज गुप्ता, सहसवान ग्रामीण से वीरपाल सिंह यादव, सहसवान नगर से पियूष माहेश्वरी, दहगवा से परमवीर शाक्य को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
उघैती से ललतेश कुमार, इस्लामनगर से राजीव कुमार शर्मा, बिल्सी नगर से आदित्य माहेश्वरी, बिल्सी ग्रामीण से राहुल देव शाक्य, उझानी नगर से सचिन अग्रवाल, उझानी ग्रामीण से मोहित कुमार तोमर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
मुजरिया से केपी सिंह लोधी, बदायूं नगर से अजय मथुरिया, बदायूं सिविल लाइन से गोपाल शर्मा, वजीरगंज से राघव सिंह, बिनावर से रामचरन पाल, सलारपुर से नौरंग पाल, कादरचौक से सर्वेश कश्यप, गढ़िया हरदोईपट्टी से विदेश श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
बसोमा से गुलशन प्रताप सिंह, जगत से अवनीश कुमार शाक्य, म्याऊं से ओमपाल सिंह राजपूत, दातागंज नगर से वीर सिंह, दातागंज ग्रामीण से नरेश पाल, गौतरा से राज कश्यप, उसावां से राहुल लोधी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।


इनको बनाया गया जिला प्रतिनिधि
जिला प्रतिनिधि के रूप में बिसौली ग्रामीण से नीटू पाल, आसफपुर से मयंक पाठक, बगरैन से जितेंद्र गुप्ता, करनपुर से निगमेश्वर मिश्रा, बिसौली नगर से सविता शर्मा, सहसवान ग्रामीण से श्याम सिंह कश्यप, सहसवान नगर से देवेंद्र प्रजापति को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।
उघैती से कपिल चौधरी, इस्लामनगर से संजीव पहलवान, बिल्सी नगर से प्रमोद गोस्वामी, बिल्सी ग्रामीण से सोनू सिंह, उझानी नगर से मोहित प्रभाकर वाल्मीकि, उझानी ग्रामीण से ज्ञानचंद्र शाक्य, मुजरिया से उपदेश सिंह चौहान को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।
बदायूं नगर से पंकज शर्मा, बदायूं सिविल लाइन से कन्हई लाल गुप्ता, वजीरगंज से जयपाल दिवाकर, बिनावर से धीरेंद्र सिंह, सालारपुर से हरवंश कुमार शाक्य, कादरचौक से शिवकुमार दिवाकर, गढ़िया हरदोईपट्टी से अनिल कुमार, बसोमा से राकेश शाक्य, जगत से विजेंद्र सिंह पटेल, म्याऊं से पंकज पाठक, दातागंज नगर से जयवीर राठौर को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।
दातागंज ग्रामीण से नेत्रपाल सागर, गौतरा से भावेश प्रताप सिंह, उसावां से ओमप्रताप सिंह को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का प्रस्ताव और समर्थन करने की होती है।

जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 जनवरी को होंगे नामांकन



बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों की सूची आने के बाद अब जिलाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जिला सह चुनाव अधिकारी आशीष शाक्य ने बताया कि 10 जनवरी को जिला अध्यक्ष पद एवं प्रांतीय परिषद के सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया भाजपा कार्यालय पर पूरी की जाएगी।




जिला चुनाव अधिकारी सुरेश राणा और पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 9 जनवरी की शाम को सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद 24 घंटे तक जनपद में रहकर भाजपा संगठन की नब्ज टटोलेंगे। यहां वह जनप्रतिनिधियों व पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर राय शुमारी करेंगे। दोनों अधिकारी 11 जनवरी को लखनऊ जाकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed