फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   conditates are calculating the wining possiblies

एक तरफ मतदान...दूसरी ओर हार-जीत का गणित

Tue, 13 Oct 2015 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 13 Oct 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक निपटा था सो प्रशासन ने दूसरे चरण के मतदान के लिए पूरी तैयारी की थी। बूथों के आसपास बेवजह लोग नहीं भटकें इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया था। बावजूद इसके देखने में आया कि बूथों के नजदीक लोग चौपालें लगाकर बैठे थे। विकासखंड सालारपुर और उझानी क्षेत्र के कई बूथों पर देखा गया कि लोग शांति से मतदान कर रहे थे लेकिन चौपालों पर बैठे लोग अपने समर्थित प्रत्याशी की हार-जीत का ही गणित लगा रहे थे। चूंकि पंचायत चुनाव में एक-एक वोट का काफी महत्व होता है इसलिए प्रत्याशियों के समर्थक भी पूरे दमखम के साथ जुटे हुए थे।
विज्ञापन

चौपालों पर बैठे लोगों में सभी प्रत्याशियों के समर्थक भी थे। जो कि जातिगत और अपने प्रत्याशी की छवि के आधार पर उसी की जीत सुनिश्चित बता रहे थे। कई लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधानसभा और लोकसभा से विभिन्न होता है,उसकी वजह होती है कि इस चुनाव में प्रत्याशी लोकल होते हैं और उसकी हर बात को ध्यान में रखकर ही मतदाता वोट देता है।
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं में मतदान के प्रति रहा था खासा उत्साह
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मुस्लिम महिला मतदाताओं में वोट डालने को लेकर बेहद उत्साह दिखा। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के सभी बूथों पर महिला मतदाताओं की शाम तक लाइनें लगीं रहीं। कई बूथों पर देर शाम तक वोटिंग होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग चाहता है कि हर चुनाव में सभी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग करें। इसके लिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में समय मतदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए। शायद उसी की वजह रहीं है कि आज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान में मुस्लिम महिलाओं में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह था। शेखूपुर स्थित बूथों पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां के हर बूथ पर महिला मतदाताओं की लाइनें लगीं हुईं थीं। इसके अलावा प्रत्याशी और उनके समर्थक भी महिला मतदाताओं को घरों से निकालकर बूथ तक ले जा रहे थे। शेखूपुर की तरह ही निजामपुर, खेड़ा बुजुर्ग, इस्लामगंज आदि स्थानों के बूथों पर भी मुस्लिम महिलाओं की लाइनें लगीं हुईं थीं।

महिला मतदाताओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी मतदाता होते हैं उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वो भी ऐसे मौके को गंवाना नहीं चाहतीं इसलिए वो वोट डालने जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed