फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Computer operator dies after being hit by train at railway crossing in Budaun

Budaun News: रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या

Thu, 28 Mar 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 06:31 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक बिसौली नगर पालिका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन
Computer operator dies after being hit by train at railway crossing in Budaun
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाने के नजदीक नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार दोपहर 27 वर्षीय युवक अभय कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक अभय कुमार बिसौली नगर पालिका कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर था।

विज्ञापन


शहर में गन्ना दफ्तर के पीछे पटेल नगर निवासी अभय कुमार उर्फ चित्रांश पुत्र मनोज सक्सेना दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार वालों का कहना है कि अभय बिसौली नगर पालिका कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह रोजाना अपने घर से बिसौली आता-जाता था। करीब आठ माह पहले उसकी लोची नगला निवासी मोहिनी सक्सेना से शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और अपने मायके में रह रही है। 
विज्ञापन


काफी दूर तक घिसटता रहा युवक 
पिता मनोज सक्सेना ने बताया कि अभय कुमार की ड्यूटी चुनाव कार्यालय में चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अभय चुनाव कार्यालय से अपने घर की ओर जा रहा था। वह सिविल लाइंस थाने के नजदीक नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। उसी दौरान कासगंज से बरेली के लिए ट्रेन जा रही थी। युवक उसी ट्रेन की चपेट में आ गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उसकी मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह देखकर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। जीआरपी थाने से कई पुलिस कर्मी भी आ गए। उसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी थाना की एसओ पिंकी चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed