फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   complent

सीएम के जनता दरबार तक पहुंची गुलड़िया नगर पंचायत की शिकायत

Thu, 05 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
complent
बदायूं। गुलड़िया नगर पंचायत प्रशासन पर लंबे समय से घोटालों के आरोप लगा रहा युवक अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पेश हो गया है। उसने फिर गंभीर आरोप जड़े हैं जिनकी जांच डीएम ने सीडीओ को सौंप दी है। वहीं, चेयरमैन पक्ष ने शिकायतकर्ता पर उधार में लिए रुपयों के न लौटाने की खातिर मामले को तूल देने का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भीष्म सिंह उर्फ राहुल पटेल ने जनता दरबार में जाकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर नगर पंचायत में गड़बड़ी की शिकायत की। कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने खलिहान की भूमि को तालाब दिखाकर सौंदर्यीकरण के नाम पर 50 लाख का घोटाला किया है। जिसकी उसने शिकायत की तो प्रशासनिक अधिकारी जांच को दबाए पड़े हैं।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि इसी प्रकार आदर्श योजना में सड़क निर्माण और कूड़ेदान के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत पर जांचकर्ताओं ने चार लाख से ज्यादा की वसूली करने की संस्तुति की थी जो आज तक नहीं हो सकी। भीष्म सिंह ने टैंकर की खरीद राशि में लाखों की गड़बड़ी का आरोप भी लगाया तो स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय भी अधूरे बताए। उसका दावा है कि भुगतान भी हो गया है। उसने कई अन्य गंभीर आरोपों में भी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें ऑनलाइन डीएम ने सीडीओ को जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
-
उधार के रुपये मांगने पर शिकायत, कार्रवाई कराएंगे
शिकायतकर्ता भीष्म सिंह पर हमारे 45 हजार रुपये उधार हैं, इन रुपयों को मांगने पर ही वह झूठी शिकायतें करता है। जिस तालाब का अस्तित्व न होने की वह बात करता है वह नगर पंचायत के नक्शे में साफ दिखता है। पहले के चेयरमैन वहां मछली पालन का पट्टा तक करा चुके हैं। सभी स्तरों पर जांच हो चुकी है, अब निजी स्तर पर परेशान करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराएंगे।

- सुरेश चंद्र राठौर (नगर पंचायत अध्यक्ष सर्वेश कुमारी के पति)
-
पुराने नक्शे व अन्य बिंदुओं से जांच में यह बात साबित हो चुकी है कि मौके पर तालाब ही था। शिकायतकर्ता हर बार अनर्गल शिकायत करता है। उससे कहा था कि शपथपत्र पर शिकायत दे ताकि मामला झूठा पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके, इसके लिए वह तैयार नहीं हुआ।
- ऋतु पुनिया, एसडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed