फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complaint letter given four times, could not be resolved

Budaun News: चार बार दिया शिकायती पत्र, नहीं हो सका समाधान

Sun, 28 Sep 2025 09:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:25 AM IST
विज्ञापन
Complaint letter given four times, could not be resolved
बदायूं। हर शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है फिर भी लोगों की समस्या हल नहीं हो रही है। कुंवरगांव के एक व्यक्ति ने चार बार थाना दिवस में शिकायत की फिर भी उसे न्याय नहीं मिला। आज भी उसके भाई उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन


कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सिगोई के रहने वाले डालचंद्र ने थाना दिवस में पांचवी बार शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह चार भाई हैं। उनके तीन भाई उनको बेवजह परेशान करते हैं। वह मजदूरी करने बाहर चला गया तो तीनों भाइयों ने उसके हिस्से की जगह पर दीवार खड़ी कर ली। आने के बाद मामला थाने तक पहुंचा लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। चार बार थाना दिवस और दो बार तहसील दिवस में भी शिकायत की। इसके बावजूद समाधान नहीं हो सका है। शनिवार को कुंवरगांव थाने में पूरे दिन बैठा रहा फिर भी निराश होकर लौट गया। आरोप है कि उसकी जमीन पर भाई श्रीदेव, होतेराम और घनश्याम निर्माण करा रहे हैं।
विज्ञापन

-----
डीएम व एसएसपी ने वजीरगंज में सुनीं जन समस्याएं
जिलाधिकारी अवनीश राय व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने वजीरगंज थाने में लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान भूमि विवाद से से संबंधित चार शिकायती पत्र आए। उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र का नियमित रूप से भ्रमण करें। क्षेत्र के लोगों से अच्छे संबंध स्थापित करें जिससे वह पुलिस की मदद के लिए हर समय तैयार रहें। कहा कि भूमि विवाद को हल्के में न लिया जाए। मौके पर जाकर ऐसे मामलों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed