फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Complaint filed in court against six including former municipality chairman and his sons

Budaun News: पूर्व पालिका अध्यक्ष और उनके बेटों समेत छह के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर

Fri, 12 Jan 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed in court against six including former municipality chairman and his sons
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शशांक गुप्ता ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल और उनके बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया है। सभी पर होर्डिंग और ग्लो साइन बोर्ड लगवाने के बाद भुगतान न करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शशांक गुप्ता का कहना है कि वर्ष 2021 से 2023 के दीपमाला गोयल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनसे शहर में तमाम राजनीतिक और सरकारी होर्डिंग व ग्लो साइन बोर्ड लगवाए थे। इनका 11.39 लाख रुपये बकाया था। उन्हाेंने कई बार रुपये मांगे लेकिन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष टाल मटोल करती रहीं। इस दौरान उनके बेटे अमन गोयल ने सिंगलर स्कूल के पास एक रेस्टोरेंट में बुलाकर मारपीट भी की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार जनवरी को अमन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

बाद में अमन, रजत, संजय पाठक और दो-तीन पुलिस कर्मी उनकी प्रेस पर आए। इन लोगों ने स्टाफ को धमकाया। शशांक गुप्ता ने इस मामले में दीपमाला गोयल समेत छह लोगाें के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराया है। इस संबंध में दीपमाला गोयल का कहना है कि यह बच्चों के बीच लेन-देन का मामला था। खुद शशांक पर ही रुपये निकल रहे हैं। वह रुपये देना नहीं चाहते हैं। दबाव बनाने के लिए परिवाद दायर कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed