{"_id":"66ce66b7e85e75915502d115","slug":"competitions-will-be-held-in-the-stadium-from-today-preparations-completed-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124797-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्टेडियम में आज से होंगी प्रतियोगिताएं, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्टेडियम में आज से होंगी प्रतियोगिताएं, तैयारियां पूरी
Wed, 28 Aug 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
हॉकी प्रतियोगिता को लेकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें मैदान तैयार कराया गया। संवाद
बदायूं। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर 28 से 31 अगस्त तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 28 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।
खेल निदेशालय ने 28 से 31 अगस्त तक जिलास्तरीय खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं। यह सभी खेल जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच में कराए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं होंगी।
28 अगस्त को पुरुष और महिला वर्ग की जिला स्तरीय ओपन वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी। 29 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी, लेकिन इसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग की टीमों के बीच में मैच होगा। इसके लिए 28 अगस्त की शाम तक आवेदन मांगे गए हैं। वहीं महिला व पुरुष की जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें 100, 200 और 400 मीटर दौड़ व लंबीकूद व गोला फेंक प्रतियोगिता होगी। 31 अगस्त को महिला व पुरुष की अंडर -19 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।