{"_id":"61ed4dcf70990347be057f7e","slug":"cold-badaun-news-bly473355678","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में अज्ञात का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में अज्ञात का शव मिला, ठंड से मौत की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। दहेमू मंदिर के पिछवाड़े अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित मंदिर पर उसे पहले भी देखा गया था। गांव वालों ने शव देखकर मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दहेमू के पास मंदिर के पीछे रविवार सुबह सबसे पहले शव योगेश मिश्रा ने देखा। उन्होंने आसपास खेतों पर काम रहे ग्रामीणों को भी बुला लिया। योगेश ने पुलिस को बताया कि करीब 50 साल का यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से मंदिर पर रहता था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। वह कभी-कभी जंगल में भी चला जाता था।
कछला चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार के मुताबिक- मृतक की कपड़ों की जेब में कोई ऐसी चीज नहीं मिली है जिससे उसकी शिनाख्त होती। वह लाल गर्म शर्ट और नीली लोअर पहने था।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने पुलिस अफसरों को उसकी मौत की वजह ठंड लगना बताई है। मंदिर के पास कोई रजाई या फिर कंबल भी नहीं मिला है। सीओ गजेंद्र सिंह क्षोत्रिय ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ठंड से मौत की आशंका है। शव फिलहाल मोरचरी में रखवाया गया है। ताकि उसकी पहचान हो जाए। उसके शरीर पर कहीं किसी चोट का निशान भी दिखाई नहीं दिया है। आसपास के थानों को भी मृतक का फोटो भेजा गया है। निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद