फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   coded copies will be used for the broad examinations

काोडिड कॉपियों से बोर्ड परीक्ष्ाा में नकल पर कसेगी नकेल

Tue, 01 Dec 2015 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 01 Dec 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
coded copies will be used for the broad examinations
बदायूं समेत पांच जिले विशेष जोन में डाले
विज्ञापन


अब सीरियल नंबर से होगा कॉपियों का आवंटन


बोर्ड द्वारा प्रदेश में नकल की सबसे अधिक घटनाओं वाले जिलों के लिए विशेष कोड वाली कॉपियों को भेजने का निर्णय लिया है।  विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक नकल कराने वाले जिलों में बदायूं समेत कुल पांच जिलों की सूची बनाई गई है, जिसमें बरेली, अलीगढ़, एटा, इटावा जैसे जिले शामिल हैं। बोर्ड द्वारा इन सभी जिलों में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कॉपियों का कोड निर्धारण किया है। इस कोड के आधार पर ही कॉपियों को आवंटित किया जाएगा। उस जिले के डीआईओएस कॉपियों के आवंटन के दौरान मौजूद रहेंगे। अब देखने में आया है कि बिना कोड की कॉपियों में नकल माफिया विद्यालय प्रबंधन के साथ सांठगांठ कर अपने उद्देश्य में सफल हो जाते थे, परीक्षा के दौरान कॉपियों को दूसरी जगह लिखकर बाद में बंडल में शामिल किया जाता था। इससे प्रतिभाशाली छात्रों को नुकसान उठाना पड़ता था। अब बोर्ड द्वारा कोड सिस्टम लागू करने के बाद  नकल माफियाओं पर नकेल कसेगी, ऐसा शिक्षा विभाग का मानना है। अब विद्यालय में कॉपियों को सीरियल नंबर से आवंटित होने के कारण कोई भी विद्यालय नकल कराने का सिरदर्द लेना नहीं चाहेगा। कोडिड कॉपियों के सीरियल में गड़बड़ी मिलने पर बोर्ड द्वारा सीधे कॉलेज की मान्यता खत्म करने की कार्रवाई होगी। साथ ही संबंधित डीआईओएस को भी जवाब देना होगा।

डीआईओएस बीना यादव ने बताया कि इस बार जिले में जो कॉपियां आएंगी,  उनमें विशेष कोड होने के कारण नकल होने की आशंका बहुत कम हो जाएगी। हर विद्यालय को आवंटित होने वाली कॉपियों का  सीरियल नंबर डीआईओएस अपने पास रखेंगे। इसके चलते  विद्यालय में गई कॉपियों  में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेेगी। इस बार परीक्ष्ाा देने के लिए पंजीकृत छात्राों की संख्या मे 4209 छात्राों का इजाफा हुआ है। पिछले साल ये संख्या 58,225 थ्ाी , जाे बढ़कर 62,434 छात्र हाो गई है। इसके आध्ाार पर ही इस साल परीक्ष्ाा केंद्र भ्ाी बढ़ाए गए हैं, टाोटल 106 केंद्राों पर परीक्ष्ाा हाोगी, जबकि गत वर्ष पूरे जिले में कुल परीक्षा केंद्र 100 बनाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed