{"_id":"68ec0f33e0cc0403c207fa0b","slug":"cmo-inspected-phc-meow-and-tested-the-quality-of-food-badaun-news-c-123-1-sbly1001-148888-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पीएचसी म्याऊं का सीएमओ ने किया निरीक्षण, परखी भोजन की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पीएचसी म्याऊं का सीएमओ ने किया निरीक्षण, परखी भोजन की गुणवत्ता
विज्ञापन
म्याऊ पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
म्याऊं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने आरोग्य मेले के दौरान दोपहर करीब तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।
सीएमओ ने सबसे पहले प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने भर्ती जच्चा-बच्चा से उनका हालचाल जाना। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि प्रसव के बाद महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए या नहीं। उन्हें दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। भोजन व्यवस्था को लेकर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को कई निर्देश दिए। कहा कि प्रसव के बाद महिलाओं को कम से कम 48 घंटे तक केंद्र पर ही रोका जाए, ताकि किसी प्रकार की जटिलता न उत्पन्न हो। इसके बाद सीएमओ ने आरोग्य मेले का भी निरीक्षण किया, जो हर रविवार को आयोजित किया जाता है। मौके पर सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित मिले।
-- -- -- -
47 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी दवाएं
गुलड़िया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। यहां डॉ. दमयंती वर्मा ने कुल 10 मरीजों का इलाज किया। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट मोहम्मद राशिद जमील और विनय कुमार भी मौजूद रहे। गिधौल स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में भारी भीड़ रही। यहां डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने 37 मरीजों का इलाज किया। मरीजों में सात को त्वचा रोग, चार को खांसी, दो को डेंगू, दो को हीमोग्लोबिन की समस्या, छह को मलेरिया और पांच को अन्य रोग थे। संवाद