फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CMO expresses displeasure over the presence of filth at Saidpur CHC.

Budaun News: सैदपुर सीएचसी में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 10 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
CMO expresses displeasure over the presence of filth at Saidpur CHC.
सैदपुर। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई समेत कुछ खामियां मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बताते हैं कि सीएचसी बंद होने के समय दो बजे के बाद सीएमओ के पहुंचने पर अधिकांश स्टाफ ड्यूटी से जा चुका था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जुनैद मेंहदी जिला मुख्यालय बैठक में शामिल होने गए थे। सीएमओ ने ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट इकबाल कादरी से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आरबीएस के कुछ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कुछ कर्मचारी अवकाश पर भी थे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पड़े मिले। वहीं मरीजों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया आरओ सिस्टम भी खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed