{"_id":"6a9dbd13b0520998a603d8a0","slug":"cm-youth-entrepreneur-scheme-loans-available-for-purchasing-tractors-as-well-badaun-news-c-123-1-bdn1037-172407-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम युवा उद्यमी योजना : ट्रैक्टर खरीदने के लिए भी मिल रहा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम युवा उद्यमी योजना : ट्रैक्टर खरीदने के लिए भी मिल रहा लोन
विज्ञापन
बदायूं। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत अब युवाओं को ट्रैक्टर खरीदने के लिए भी लोन दिया जा रहा है। इस योजना में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने ट्रैक्टर आटा चक्की और अन्य उपकरणों की खरीद पर पांच लाख रुपये तक का लोन देने की व्यवस्था की है।
उद्योग उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। आवेदक ट्रैक्टर खरीदकर कृषि कार्य के साथ-साथ किराये पर चलाकर भी अपनी आय अर्जित कर सकता है। आटा चक्की, मसाला चक्की और अन्य छोटे उद्योगों के लिए भी उपकरण खरीदने पर लोन दिया जा रहा है।
योजना के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। योजना में बिना गारंटी के लोन दिया जाता है और सरकार की ओर से ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। साथ ही 10 फीसदी सब्सिडी भी जा रही है। लोन की राशि का भुगतान आसान किश्तों में करना होगा। इस योजना के तहत अब तक जिले में 1889 आवेदक आवेदन कर चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में 1600 आवेदकों को सीएम युवा उद्यमी योजना से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। इसमें अब तक 416 आवेदकों को ऋण वितरित किया जा चुका है। अब तक तीन आवेदकों को ट्रैक्टर का ऋण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
सोलर आटा चक्की, सीएससी सेंटर, टेंट हाउस, बुटीक शॉप, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर, ट्रैक्टर, आटा चक्की आदि पर कार्य शुरू करने के लिए सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। इसके लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - सचिन जैन, उपायुक्त उद्योग