{"_id":"645241348b51f083af00d383","slug":"cm-yogi-adityanath-may-be-address-rally-in-budaun-on-7-may-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: सात मई को बदायूं आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: सात मई को बदायूं आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे भाजपाई
Wed, 03 May 2023 04:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 04:40 PM IST
सार
बदायूं में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान है। इससे पहले सात मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को बदायूं आ सकते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगभग निर्धारित हो गया है, लेकिन स्थान और समय अभी तय नहीं हुआ है। मुख्मयंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
बदायूं की सात नगर पालिका और 14 नगर पंचायतों में 11 मई को मतदान है। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी के आगमन की खबर मिलने पर प्रत्याशियों ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। ताकि यहां उनके कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाई जा सके।
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस ने भी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा से लेकर रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस परेड ग्राउंड में उतरेगा। हालांकि प्रशासन को अभी उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन