फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Budaun

UP Nikay Chunav: 'नो कर्फ्यू...नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा'; बदायूं में परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी

Sun, 07 May 2023 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 04:10 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि वर्ष 2017 से पहले दंगे होते थे। कर्फ्यू लगता था, अराजकता रहती थी। आज नो कर्फ्यू नो दंगा। यूपी में अब सब चंगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Budaun
बदायूं में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। अब प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू नहीं है। लोग भी अब कहते हैं कि क्यों हो दंगा, आज यूपी में है सब चंगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले लोग भयभीत होकर प्रदेश की सड़कों पर निकलते थे। बेटियां और बहनें सिर झुकाकर और अपराधी सीना तानकर चलते थे, लेकिन 2017 के बाद व्यापारी और समाज के संभ्रांत नागरिक, बेटियां और बहनें सड़कों पर सिर उठाकर चलती हैं। माफिया का यहां जीना हराम हो गया है।

विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

पूरे भाषण में मुख्यमंत्री का फोकस प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर ही रहा। उन्होंने कहा कि पहले जहां गोकशी के समाचार मिलते थे वहीं आज गोआश्रय स्थल खोले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान आज दंगों से नहीं, दीपोत्सव और रंगोत्सव से होती है। पहले परिवारवादी लोग युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़वाते जाते थे। आज युवाओं को टैबलेट दिए जा रहे हैं। युवाओं का टैलेंट पहचान कर उनके माध्यम से विकास को घर-घर पहुंचाने का काम भाजपा कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

देश में तेजी से हो रहा विकास - योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हो रहा है। विश्व में सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। जिस ब्रिटेन ने भारत पर सैकड़ों साल राज किया, आज उसे पछाड़कर भारत विश्व की पांचवी शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। आज जी-20 देशों की अध्यक्षता भारत कर रहा है। विकास के काम भारत की पहचान बन गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं चलाई जा रही हैं। सरकार ने सशक्तीकरण के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है।

CM Yogi Adityanath Address Public Meeting in Budaun
बदायूं में हुई तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के जाते ही शुरू हुई बारिश आंधी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाते ही शहर में बादल छा गए और थोड़ी ही देर में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे शहर में कई जगह जलभराव हो गया। गनीमत रही कि जनसभा होने के बाद मौसम बदला, जिससे प्रत्याशियों समेत भाजपाई और पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed