फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cm-protection

आज आएंगे योगी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे सुरक्षा कर्मी

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
cm-protection
बदायूं। मंगलवार दिन में 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहसवान में होंगे। यहां वह प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस के अलावा, पीएसी, आरएएफ और एनएसजी कमांडो को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाया गया है। सभास्थल से लेकर उसके आसपास इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। आसपास बिल्डिंगों की छतों पर जवान दूरबीन और अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस बल को सोमवार दोपहर में डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन दिन में 11 बजे होगा। इससे पहले ही सालिक नगला और प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान और उसके आसपास इलाकों में पुलिस बल को तैनात कर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों या अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे अच्छी तरह से निभाएं। इस दौरान डीएम और एसपी देहात ने भी पुलिस को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, जिले के सभी सीओ और इंस्पेक्टर, एसओ मौजूद रहे।
-
सभास्थल पर लगाए जाएंगे 37 मेटल डिटेक्टर
सभास्थल पर जाने से पहले 37 मेटल डिटेक्टर (धातु संसूचक) लगाए जाएंगे। इनमें 12 डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और 25 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सभास्थल पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा।

-
मंगलवार को सहसवान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त कर दिए गए हैं। जगह-जगह पुलिस, पीएसी, आरएएफ को लगाया गया है। हेलिपैड से लेकर सभास्थल तक पुलिस अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात रहेगी। छतों से निगरानी की जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed