{"_id":"6189216dcbe6c96c6b55b531","slug":"cm-project-badaun-news-bly465407527","type":"story","status":"publish","title_hn":"1327 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1327 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सहसवान आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री 1117 करोड़ रुपये की लगभग 50 योजनाओं का लोकार्पण और 210 करोड़ रुपये की 309 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह सहसवान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 1117. 23 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें 278 करोड़ की लागत से मेरठ-बदायूं मार्ग पर चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम होगा। सीएम बिनावर के पास पुठी सराय में बने 400 केवीए उपकेंद्र का लोकार्पण भी करेंगे। वहीं 210.57 करोड़ रुपये की 309 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसमें जल जीवन मिशन की टंकी योजना के तहत 45 गांवों में टंकी बनाने का काम शामिल है। इसके साथ ही 164 योजनाएं जिला पंचायत की हैं। साथ ही अन्य विभागों की योजनाएं शामिल हैं। वह लगभग एक घंटा रुकने के बाद शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के रवाना हो जाएंगे। संवाद