फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CM in the House and a half thousand Duty of teachers will

सीएम की सभा में डेढ़ हजार  शिक्षिकाओं की लगेगी ड्यूटी

Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सभी के बनेंगे परिचय पत्र
 जिले के दौरे पर आ रहे सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा में बेसिक की डेढ़ हजार शिक्षिकाओं को व्यवस्था देखने के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी के परिचय पत्र बनेंगे। 
23 मई को मुख्यमंत्री बदायूं आ रहे हैं। शहर में दातागंज रोड पर मैदान पर एक सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। सीएम की सभा में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। सो व्यवस्था में कहीं कभी न रहे इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग की डेढ़ हजार शिक्षिकाओं को भी व्यवस्था संभालने के लिए सभा स्थल पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। ब्लाक जगत, नगर क्षेत्र और सालारपुर क्षेत्र की यह शिक्षिकाएं हैं जिन्हें ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी शिक्षिकाओं के परिचय पत्र बनेंगे। इसके लिए बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को परिचय पत्र के लिए शिक्षिकाओं के दो-दो फोटो एनपीआरसी के जरिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि आज एनपीआरसी अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षिकाओं से फोटो लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बिना सूचना दिए कोई नहीं छोड़ेगा मुख्यालय
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश भले ही हो गया हो लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। बीएसए पीसी यादव ने आदेश जारी किया है कि छुट्टियों में कोई भी शिक्षक-शिक्षिका संबंधित खंड शिक्षाधिकारी को सूचना देने के बाद ही मुख्यालय छोड़ेगा। ताकि कोई भी कार्य प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed