{"_id":"6ac7fb596201713c150954c7","slug":"fire-breaks-out-at-car-accessories-shop-damage-worth-lakhs-badaun-news-c-123-1-ba11032-175009-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार एक्सेसरीज की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार एक्सेसरीज की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कर एसेसरीज की दुकान में लगी भीषण आग। संवाद
बदायूं। सिविल लाइंस में अग्रवाल कार केयर एक्सेसरीज की दुकान में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने चार गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
शहर के खंडसारी मोहल्ला निवासी मुकुल कुमार अग्रवाल की पंडित जी पेट्रोल पंप के सामने अग्रवाल कार केयर एक्सेसरीज के नाम से दुकान है। यहां कार की एक्सेसरीज के साथ साज-सज्जा का सामान भी बेचा जाता है। मुकुल अग्रवाल के मुताबिक, वह कुछ देर पहले ही दुकान बंद करके घर लौटे थे।
करीब दस बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। इसके बाद अंदर से तेज लपटें उठने लगीं। सूचना पर वह भी पहुंच गए। आग की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी मौके पर आ गए। लोगों ने दुकान के अंदर मोबिल ऑयल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका भी जताई। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों ने डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद आग को नियंत्रित किया। प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट से होना मानी जा रही है। वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। आग से दुकान में रखा कितना सामान जला है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीड़ित कारोबारी ने लाखों रुपये के नुकसान की बात बताई है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम और फायर टीम मौके पर पहुंची थी। करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अभी नुकसान के आकलन के बारे में दुकानदार की ओर से कुछ बताया नहीं गया है। - सुमेध मिलिंद जाधव, एएसपी
आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू जल्दी पा लिया।- रामराजा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी