फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clouds remained throughout the day, making sunshine ineffective, chances of drizzle

Budaun News: दिन भर छाए रहे बादलों ने धूप की बेअसर, बूंदाबांदी के बने आसार

Fri, 01 Dec 2023 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, making sunshine ineffective, chances of drizzle
बृहस्पतिवार को आसमान में छाय बादल। संवाद
बदायूं। दो-तीन दिन से धुंध छाई है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धूप निकली लेकिन फिर बादल छाने से बेअसर हो गई। सूरज और बादलों के बीच दिन भर लुकाछिपी चलती रही। चार दिसंबर को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।
विज्ञापन


कई दिनों से धूप में तेजी नजर नहीं आ रही है। बादल छाने से धूप बेअसर है। सुबह कोहरा और धुंध छाने से दृश्यता भी कम हो रही है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को असुविधा होने लगी है। कुछ दिनों से बादल छाने और धूप न निकलने के कारण तापमान में भी गिरावट होने लगी है। दिसंबर की शुरुआत में पारा घटेगा तो ठंड का अहसास भी बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बीच बीच में धूप निकली लेकिन बेदम रही। शुक्रवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। दो दिसंबर को बादल छाए रहेगे। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, चार दिसंबर को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार हैं। पांच दिसंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में बढ़ेगा एक्यूआई
- मौसम में कोहरा व धुंध छाने के कारण हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को बदायूं का एक्यूआई 172 रहा तो आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। आने वाले रविवार को एक्यूआई 200 के भी पार जा सकता है। ऐसे में सांस के रोगियों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे रोगी घर के बाहर जरूरी होने पर ही निकलें और मास्क लगाकर रखें। ठंड से भी बचाव रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed