{"_id":"656e260024aa4c729b02b985","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-drizzle-increased-the-cold-badaun-news-c-123-1-bdn1001-9147-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पूरे दिन छाए रहे बादल, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पूरे दिन छाए रहे बादल, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
सोमवार को बादल पूरे दिन छाए। संवाद
बदायूं। सोमवार को मौसम ने एकाएक पलटी खाई। सुबह बूंदाबांदी हुई। दिन भर बादल छाए रहे, इससे ठंड बढ़ गई। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
दो दिन बादल छाए रहने के बाद रविवार को आसमान साफ हो गया था और धूप निकल आई थी, लेकिन शाम को मौसम खराब हो गया और बूंदाबांदी होने लगी। इससे ठंड बढ़ गई। सोमवार को सुबह से ही बादल छा गए। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, इससे तापमान में गिरावट आ गई। सड़कों पर कीचड़ हो गई।
रोडवेज चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, नई सराय आदि पर तो कीचड़ के कारण सड़कों पर फिसलन होने से राहगीर काफी परेशान रहे। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री व न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था वहीं सोमवार को यह अधिकतम 24.7 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। धूप खिलने से राहत मिलेगी, हालांकि बीच-बीच में बादल छा सकते हैं।