{"_id":"65c8d273e2e22ac24f041875","slug":"clear-weather-cold-winds-also-reduced-now-rain-forecast-badaun-news-c-123-1-sbly1001-113282-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मौसम साफ, सर्द हवाओं का प्रकोप भी घटा, अब बारिश का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मौसम साफ, सर्द हवाओं का प्रकोप भी घटा, अब बारिश का अनुमान
विज्ञापन
रविवार को निकली धूप में पार्क में बैठी युवतियां। संवाद
मौसम विज्ञानी बोले-एक बार फिर करवट लेगा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा। अच्छी धूप खिली और सर्द हवाओं की गति भी मंद हो गई। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि, आने वाले दो-तीन दिन में बारिश का अनुमान है।
फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम में बदलाव होने लगा था। एक-दो बार मौसम ने पलटी मारी और कोहरे के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप भी बढ़ा, लेकिन पहला सप्ताह खत्म होने के साथ मौसम साफ होने लगा। शनिवार को जहां अधिकतर तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 23.8 डिग्री व न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। बारिश का अनुमान है। इस दौरान सर्द हवाएं तेज होंगी।