फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleanliness will improve, from today onwards, garbage will be collected door-to-door in all wards of the city.

Budaun News: सफाई होगी बेहतर, आज से शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर उठाया जाएगा कूड़ा

Tue, 04 Nov 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness will improve, from today onwards, garbage will be collected door-to-door in all wards of the city.
नगर पालिका परिसर में ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, सांस
बदायूं। शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए नगर पालिका परिषद ने शहर के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे पहले यह व्यवस्था केवल तीन वार्डों में ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही थी। नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इसे शहर के शेष 26 वार्डों में भी लागू करा दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार से इस नई व्यवस्था के तहत काम होगा। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और दूसरी शाम तीन बजे से छह बजे तक चलेगी। इससे दिन में दो बार शहर के अधिकांश हिस्सों से कूड़ा उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, अब हर वार्ड में एक-एक ई-रिक्शा तैनात किया गया है। इन ई-रिक्शों के माध्यम से घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जाएगा। इससे लोगों को अब अपने घर का कूड़ा सड़क किनारे या खाली स्थानों पर डालने की जरूरत नहीं होगी। पालिका अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से शहर में स्वच्छता की स्थिति और अधिक बेहतर होगी और शहर का स्वरूप निखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि कूड़ा एकत्र करने के बाद ई-रिक्शा उसे एमआरएफ सेंटर और डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाएंगे। जहां गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि शहर में गंदगी और दुर्गंध की समस्या से भी राहत मिलेगी।

प्रत्येक ई-रिक्शा पर तैनात किए जाएंगे दो कर्मचारी
शहर के प्रत्येक वार्ड में लगाए गए ई-रिक्शा पर दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें एक कर्मचारी ई-रिक्शा चलाएगा, जबकि दूसरा घरों से कूड़ा एकत्र करके वाहन में डालने का काम करेगा। पालिका प्रशासन की योजना के अनुसार, दो शिफ्ट में कूड़ा संग्रहण का कार्य होगा।

निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे कर्मचारी
पालिका प्रशासन ने बताया कि सभी वार्डों में नियमित रूप से निगरानी की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि कूड़ा संग्रहण कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों से शिकायतें मिलेगी। वहां पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एक निरीक्षण दल भी गठित किया जा रहा है। जो ई-रिक्शा की गतिविधियों और सफाई कर्मियों की हाजिरी पर नजर रखेगा।


शहरसी निर्धारित समय पर घर का कचरा ई-रिक्शा में ही डालें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। यदि लोग सहयोग करेंगे तो शहर की सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं देगा। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

नगर पालिका का लक्ष्य है कि शहर को पूरी तरह स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाया जाए। इससे बदायूं को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। -फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ई-रिक्शा
बदायूं। नगर पालिका की ओर से शहर वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए सोमवार से 29 ई-रिक्शा रवाना किए गए। इसको हरी झंडी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से दिखाई।


पालिका परिसर में ही की जाएगी ई-रिक्शा की चार्जिंग
पालिका कार्यालय परिसर में इन ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया गया है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि इन ई-रिक्शा की मदद से हर घर से कचरा एकत्र होगा और नालियों में गंदगी जमने की समस्या काफी हद तक खत्म होगी। बताया कि यह पहल न केवल सफाई में सुधार लाएगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed