फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cleaning staff suspended after finding dirt, notice to Principal Secretary

Budaun News: गदंगी मिलने पर सफाई कर्मचारी निलंबित, प्रधान-सचिव को नोटिस

Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning staff suspended after finding dirt, notice to Principal Secretary
सुंदरायन के मजरा कादरबाडी में सीसी रोड फैली कीचड़। संवाद
बदायूं। उसावां के गांव में गंदगी की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने एक सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों में में बुखार का प्रकोप है, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी ग्राम पंचायतें साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रही हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और जलभराव के कारण मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार गांवों की प्रथम इकाई प्रधान भी लापरवाही बरत रहे हैं। पिछले दिनों डीपीआरओ द्वारा नौ सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब डीपीआरओ ने उसावां ब्लॉक के गांव बसुंधरा के सफाई कर्मचारी चंद्रप्रकाश को निलंबित कर दिया है। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। सीएमओ को गांव के निरीक्षण के दौरान काफी गंदगी मिली थी। गांव के प्रधान और सचिव को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस
डीपीआरओ ने पांच और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने सालारपुर ब्लॉक के गांव भजपुरा की महिला सफाईकर्मी सोषन, करतोली के शकील अहमद व योगेश कुमार, ढकिया की रजनी देवी व बरखेड़ा की बबिता को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

फोटो- 18 व 19
बिलहरी में सात लोगों की हो चुकी है मौत
जिले में 1038 ग्राम पंचायतें हैं। अधिकांश में गंदगी व्याप्त है। पिछले दिनों अलापुर के गांव बिलहरी में बुखार से सात लोगों की मौत हो चुकी है। यही हाल कादरचौक क्षेत्र के गांव सुंदरायन के मजरा कादरवाडी का है। यहां सीसी रोड के ऊपर कीचड़ फैला है। केवल यही नहीं, अधिकांश गावों में जलभराव है, लेकिन प्रधान एंटी लार्वा का छिड़काव तक नहीं करा रहे हैं।

गांवों में प्रधानों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा जा रहा है। कुछ प्रधान लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है। प्रधानों से यह भी कहा है कि वह चाहें तो लेबर लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, जिसका भुगतान उनकी निधि से हो जाएगा, लेकिन फिर भी प्रधान रुचि नहीं ले रहे हैं। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ


तमाम गांवों में सफाई व्यवस्था बदहाल है, जिससे मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। प्रधानों को एंटीलार्वा भी उपलब्ध करा दिया गया है। कुछ प्रधान तो कार्यालय आकर इसे ले जाते हैं, लेकिन ज्यादातर इसका छिड़काव नहीं कराते हैं। विभाग लगातार अपना काम कर रहा है। -योगेश सारस्वत, जिला मलेरिया अधिकारी

सुंदरायन के मजरा कादरबाडी में सीसी रोड फैली कीचड़। संवाद

सुंदरायन के मजरा कादरबाडी में सीसी रोड फैली कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed