फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clean chit to District Social Welfare Officer in case of molestation

Budaun News: छेड़छाड़ के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी को क्लीन चिट

Wed, 22 Feb 2023 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Clean chit to District Social Welfare Officer in case of molestation
दातागंज (बदायूं)। आवासीय विद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को क्लीन चिट दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं ने पिछले दिनों जिला समाज कल्याण अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि समाज कल्याण अधिकारी उनके विद्यालय में आए थे। तभी उनकी प्रधानाचार्य ने उन्हें अपने आवास में बुलाया था। वहां अधिकारी ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की। इस संबंध में छात्राओं के पिता ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी। इसके अलावा डीएम से भी जांच कराने की मांग की थी। इस मामले की जांच दातागंज पुलिस कर रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान घटना के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले। इस संबंध में विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। कहीं भी अधिकारी विद्यालय में आते दिखाई नहीं दिए हैं। इससे पुलिस ने जांच खत्म करते हुए अधिकारी को क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन

वर्जन
- इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही थी। इसमें घटना के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इससे जांच खत्म कर अंतिम आख्या लगाकर अधिकारियों को दे दी गई है। - कर्मवीर सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed