फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clash between roadways operator and traffic police, video goes viral

Budaun News: रोडवेज परिचालक व ट्रैफिक पुलिस में नोकझोंक, वीडियो वायरल

Thu, 05 Sep 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 05 Sep 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Clash between roadways operator and traffic police, video goes viral
पुलिस लाइन चौराहे पर नोकझोंक करते यातायात पुलिस और राडवेज परिचालक।स्रोत-वीडियोग्रैब
बदायूं। अवैध वसूली को लेकर रोडवेज परिचालक व यातायात पुलिस कर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोपहर तक किसी अधिकारी ने इसका संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहे का पूरा मामला है। बुधवार की सुबह वायरल हो रही वीडियो में साफ दिख रहा है कि रोडवेज परिचालक व ट्रैफिक पुलिस के सिपाही व होमगार्ड में नोकझोंक हो रही है। बरेली डिपो की रोडवेज बस चंदौसी के लिए सवारी भरकर जा रही थी। पुलिस लाइन चौराहे पर सवारी बैठाने को बस रुकी तो यातायात पुलिस कर्मियों ने वहां बस खड़ी करने को मना किया। रोडवेज परिचालक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड ने सौ रुपये की मांग की। रुपये नहीं दिए तो ट्रैफिक पुलिस का सिपाही चालान करने की धमकी देने लगा। संवाद
विज्ञापन


बस को हटाने के लिए कर्मचारी ने कहा तो परिचालक बिगड़ गया। रुपये लेने का आरोप निराधार है। जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
आरएल राजपूत, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed