फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Claims of providing supplies as per schedule demolished

Budaun News: शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति देने के दावे ध्वस्त

Wed, 10 Jul 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 10 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Claims of providing supplies as per schedule demolished
बदायूं। शहर को 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे आपूर्ति देने का दावा जिले में फेल है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्रों में फाॅल्ट से आपूर्ति फेल हुई और दो लाख से अधिक लोग प्रभावित रहे। शहर के मधुबन कॉलोनी, नेकपुर, जोगीपुरा में दिन भर ट्रिपिंग रही। बिल्सी तथा बदायूं शहर में ट्रिपिंग और कटौती ने उपभोक्ताओं की दिक्कत बढ़ा दी है। उसहैत में उपभोक्ता फाॅल्ट ठीक करने और ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की वजह से परेशान हो रहे थे। ट्रांसफार्मर बदलने में आठ दिन लग गए।
विज्ञापन





अभियंताओं ने 40 घंटे बाद भी सर्किट ब्रेकर नहीं ठीक किए

आसफपुर। विद्युत उपकेंद्र में सोमवार सुबह पांच बजे सर्किट ब्रेकर फुंक गए थे। लगभग 50 से अधिक ग्रामों की आपूर्ति 40 घंटे से ठप है। क्षेत्र के सभी नलकूप बंद पड़े हुए हैं। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। जेई का फोन बंद है। एक लाख लोग प्रभावित हैं। सब स्टेशन के कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों को अवगत करा दिया है। संवाद
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर बदलने में देरी से नौंवे दिन भी शुरू नहीं हुई पेयजल आपूर्ति
उसहैत। नगर पंचायत की वाटर सप्लाई का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ था। कई बार विभाग से शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं गया था। ओवरहैड टैंक न भर पाने के कारण नगरवासियों को आपूर्ति नहीं मिल पा रहा थी। आठ दिन में ट्रांसफार्मर बदला तब नौंवे दिन पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल्सी में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था

बिल्सी। बरसात के बाद उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती ने लोगों को परेशान किया है। रोस्टर के अनुसार नगर को 20 घंटे बिजली देने का फरमान है पर आपूर्ति 18 घंंटे भी नहीं मिल रही है। मंगलवार को नगर में सुबह पांच से छह और शाम को तीन से चार बजे कर रोस्टिंग रही। इसके अलावा दिन में कई बार ट्रिपिंग भी हुई। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी फाॅल्ट के चलते बिजली गुल होने की बात कह रहे हैं। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि नगर में कई स्थानों पर अभी जर्जर तारों की समस्या रह गई है। आए दिन फाॅल्ट हो जाते हैं। तार बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। रोस्टिंग को लेकर वह कुछ नहीं बता सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed