फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Claim is air-air... bonfires burning in papers

Budaun News: दावा हवा-हवाई... कागजों में जल रहे अलाव

Wed, 01 Jan 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Claim is air-air... bonfires burning in papers
छह सड़का पर नही जल रहा अलाव। संवाद
सैदपुर/बदायूं। कागजों में हर गली नुक्कड़ और चौराहों पर अलाव जल रहे हैं, लेकिन हकीकत में यह सुविधा जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रही है। शहर में 50 से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। मंगलवार की शाम की गई पड़ताल में सामने आया कि शहर के मुख्य चौराहा पर भी अलाव नहीं जल रहे थे। छह सड़का पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। जबकि यहां पर पुलिस की ड्यूटी रहती है और तमाम लोग भी हर समय यहां पर रहते हैं। इसके अलावा शहर के मुख्य तिराहे व घंटाघर पर भी अलाव नहीं जल रहा था। मंगलवार को तापमान न्यूनतम 10.2 रहा तो अधिकतम 20.8 रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम 11.5 था और अधिकतम 20.4 था। दिनभर गलन व शीतलहरों के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


सैदपुर में 12 स्थानों पर नहीं जले अलाव

सदैपुर नगर पंचायत में लोगों को अलाव की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष की मानें तो करीब 30 स्थान पर चार क्विंटल लकड़ी डलवाई जा रही है। मंगलवार की शाम पड़ताल में 12 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं थी। जाटबान मोहल्ला, हरिजन बस्ती टंकी रोड, नज़फ शाह दादा मियां, अहले हदीस मस्जिद के सामने, मोहल्ला ख्वाजा चौक सहित दर्जनभर स्थानों पर अलाव जलता नहीं मिला। पूर्व नगर पंचायत सदस्य डीएस खान और मोहम्मद सालिम ने बताया हमेशा ख्वाजा चौक पर अलाव जलता रहा है, लेकिन इस बार नहीं जल रहा है। अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया अलाव की संख्या बढ़ाकर करीब 50 स्थान पर की जाएगी, यदि किसी स्थान पर लकड़ी नहीं पहुंच पा रही हैं तो उनसे सीधे शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed