{"_id":"69137d8803e96d1d390150ca","slug":"cjm-orders-report-against-investigator-for-posting-false-report-on-portal-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150713-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाने पर सीजेएम ने दिए विवेचक पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाने पर सीजेएम ने दिए विवेचक पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
बदायूं। सीजेएम मोहम्मद तौसीफ रजा ने आईजीआरएस पोर्टल पर झूठी रिपोर्ट लगाने के मामले में संबंधित विवेचक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के प्रभारी निरीक्षक को आदेश दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि विवेचक ने मौके पर गए बिना व मामले की ठीक से जांच किए बिना ही फर्जी निस्तारण रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर दी।
सिविल लाइन कोतवाली के गांव दौंरी नरोत्तमपुर निवासी अधिवक्ता भूप सिंह ने न्यायालय में दायर वाद में कहा है कि उसने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना थाना सिविल लाइन में लंबित है। रिपोर्ट में नामजद अभियुक्त राजवीर मुकदमे में समझौता न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिसकी शिकायत उसने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई। जिसकी जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार कर रहे थे।
आरोप है कि विवेचक ने न तो उसके बयान लिए और न ही उसका फोटो लिया। जब उसने अपनी शिकायत का ब्योरा पोर्टल पर चेक किया तो पता चला कि विवेचक गौरव कुमार द्वारा शिकायत पर झूठी आख्या प्रेषित कर दी गई है व उसका फोटो भी अपलोड कर दिया गया है। पीड़ित का कहना है कि पूर्व में एक शिकायत पर अपलोड फोटो को चुराकर विवेचक ने कूटरचना कर फर्जी आख्या लगाकर फोटो अपलोड कर दिया है। इसकी उसने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। न्यायालय ने इस संबंध में एसएसपी को सूचना देकर आख्या मांगी एवं उनको पत्र प्रेषित कर विपक्षी को कोर्ट में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सिटी ने न्यायालय में आख्या प्रेषित की। जिसमें कहा गया कि जांच के लिए थाना पुलिस द्वारा कई बार आवेदक को बयान के लिए बुलाया गया,लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। आवेदक द्वारा जांच में सहयोग न करने के कारण पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच के लिए एसआई नीरज कुमार द्वारा लिए गए फोटो को विवेचक ने पोर्टल पर अपलोड कर दिया। सीजेएम ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक को वाद में वर्णित कथनों के आधार पर विवेचक पर रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।