फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civil bar lawyers on strike today and tomorrow over land dispute

Budaun News: जमीन के विवाद में सिविल बार के वकील आज और कल हड़ताल पर

Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Civil bar lawyers on strike today and tomorrow over land dispute
जिला सिविल बार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते सचिव अरविंद पराशरी।स्रोत-स्वयं
बदायूं। जिला सिविल बार एसोसिएशन की एक आवश्यक सभा एल्डर कमेटी के सदस्य अनवर आलम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने बार की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए शुक्रवार व शनिवार को हड़ताल पर जाने की घोषणा की। साथ ही कहा गया कि अधिवक्ता काली पट्टी बांधकर कब्जे के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पाराशरी ने कहा कि उत्तर दिशा में जिला सिविल बार के अधिवक्ताओं के बैठने की जगह है। चूंकि वादकारी अपनी मोटर साइकिल लेकर वहां पर बैठने चले जाते थे, जिससे धूल उड़ती है। उन्हें रोकने के लिए दोनों साइड में खोदाई कराई गई ताकि वादकारियों को वहां तक जाने से रोका जा सके। खोदाई का काम 11 फरवरी को रुकवा दिया गया। इस पर अधिवक्ताओं की तरफ से कहा गया कि यह जमीन राज्यपाल ने स्थायी लाइसेंस के रूप में दी है। सालों से इस पर अधिवक्ता काबिज हैं।
विज्ञापन

सचिव का कहना है कि उन्होंने बार के उपाध्यक्ष के साथ न्यायाधीशों से मिलकर सच्चाई भी बताई थी। बृहस्पतिवार को जजी की ओर से नाजिर, अमीन आदि जमीन की पैमाइश करने पहुंचे। जिला सिविल बार ने इस घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल की घोषणा की है। साथ ही कहा है कि अधिवक्ता काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed