{"_id":"61a7cb25b210f7353b1395ae","slug":"civic-amenities-wather-badaun-news-bly4679109153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में बड़ी तो अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में बड़ी तो अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन
बदायूं में बुधवार को दिनभर धुंध और बादल छाए रहे। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ठंड बढ़ने के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में बढ़ती जा रही है। हर दिन औसतन दो से ढाई हजार मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी करीब 23 सौ मरीजों का इलाज हुआ। इसमें से करीब नौ सौ मरीज सर्दी, खांसी, निमोनिया से पीड़ित थे। डॉक्टर का कहना है कि लोगों को सर्दी के मौसम में एहतियात बरतने की बेहद ज्यादा जरूरत है, ताकि वह बीमार न पड़ें।
नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद शहर में सुबह-शाम की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सुबह और शाम के समय सड़कों पर पहले की अपेक्षा लोगों की संख्या में कमी होने लगी है। वहीं दूसरी ओर देखे तो मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है। हालांकि अधिकांश मरीज इस समय कोल्ड वायरल, सर्दी-खांसी के पहुंच रहे हैं। हालात ये कि बुधवार को करीब 23 सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों ने किया। इसमें से करीब नौ सौ मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के थे। उसमें बुजुर्ग और बच्चों की संख्या ज्यादा रही है। डॉक्टर ने दवाओं के साथ में सर्दी से बचाव के बारे में भी लोगों को जानकारी दे रहे हैं ताकि वह लोग सर्दी से कम बीमार पड़े।
सर्दी के मौसम में सभी लोग पूरी आस्तीनों के कपड़े पहने। कोशिश करें कि सर्द मौसम में गुनगुने पानी का सेवन किया जाए। इससे तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। - डॉ. सीपी सिंह, सीएमएस राजकीय मेडिकल कॉलेज