फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

बिसौली में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाया

Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:28 AM IST
सार

हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर शुक्रवार को तहसील मोड़ से लेकर अटल चौक तक चला।एसडीएम ज्योति शर्मा के निर्देशन में पालिका कर्मियों ने सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के साथ छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।पालिका की टीम ने कई व्यापारियों का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिया।

विज्ञापन
Civic Amenities
बिसौली में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाता गया। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बिसौली। हाईवे से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर शुक्रवार को तहसील मोड़ से लेकर अटल चौक तक चला। एसडीएम ज्योति शर्मा के निर्देशन में पालिका कर्मियों ने सड़क किनारे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के साथ छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

लगभग दो माह पूर्व हाईवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अस्थायी व कई स्थानों पर स्थायी अतिक्रमण भी हटाए थे। सड़क किनारे खोखा, ठेला रखकर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों को भी हटा दिया था। लगभग एक सप्ताह तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई विवाद भी हुए। अभियान के खत्म होने के बाद अतिक्रमणकारियों ने फिर से हाईवे पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ज्योति शर्मा व ईओ नवनीत कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मी बुलडोजर लेकर निकले तो अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। पालिका कर्मियों ने अटल चौक तक हाईवे किनारे अतिक्रमण को हटवाया तो कई जगह ध्वस्त भी कराया। पालिका की टीम ने कई व्यापारियों का सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में भर लिया। अतिक्रमणकारियों से छह हजार का जुर्माना भी वसूला गया। साप्ताहिक बंदी को लेकर भी एसडीएम सख्त नजर आईं। इस मौके पर पालिका के लेखा लिपिक मशकूर खां, राजीव कुमार, विकास बाबू, अजय कुमार, राजेश बाबू, अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed