फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पहले होगी नालों की सफाई, फिर आगे की कार्रवाई

Thu, 21 Jul 2022 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
इस्लामियां इंटर कॉलेज के सामने नाले की सफाई कराते ईओ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पिछले दिनों शहर में हुई बरसात से होने वाले जलभराव की वजह से शहरवासियों को काफी परेशानी हुई थी। ऐसे में नवागत ईओ ने शहर में जलभराव की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नाला सफाई पर विशेष फोकस किया है। उन्होंने जलभराव होने वाली जगहों को चिह्नित कराते हुए वहां उन नालों को साफ कराना शुरू करा दिया है। बुधवार को जोगीपुरा में नाला सफाई कराई गई।
विज्ञापन

बरसात होने पर शहर में जलभराव होना कोई नई बात नहीं है। हर बार बरसात होने पर शहर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, लेकिन इस बार हुई बरसात ने लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ा दी थी, यहां तक कि शहर की सड़कों पर भरे पानी की वजह से कार तक तैरने लगी थी, दोपहिया वाहन पूरी तरह से डूब गए थे। हालांकि उस वक्त शहर पालिका में ईओ का पद रिक्त चल रहा था। कुछ दिनों पहले ईओ दीप कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर शहर में व्यवस्थाओं को देखा। अब उन्होंने नाला सफाई पर पूरा ध्यान लगा दिया है। इसके चलते बुधवार को जोगीपुरा से होकर निकल रहे चोक पड़े नाले की सफाई कराई, ताकि बरसात होने पर यहां पर जलभराव की स्थिति न बन सके। कचहरी रोड पर इस्लामिया की तरफ सफाई कराई गई। ईओ दीप कुमार का कहना कि पहले नाला सफाई कराई जाएगी। सफाई के दौरान जहां पर रुकावट आएगी, वहां पर जनहित को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed