फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

आज रात से सोमवार तक बंद रहेगा बरेली-मथुरा हाईवे

Fri, 15 Jul 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कछला के पास स्थित वितरोई मोड़, यहीं से गुजारे जाएंगे भारी वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सावन का महीना आते ही कछला घाट पर कांवड़ियों का मेला शुरू हो गया है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरियर लगाए जा रहे हैं। आज रात से बरेली-मथुरा हाईवे सोमवार तक बंद कर दिया जाएगा। वाहनों के आने-जाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन शुक्रवार रात से लागू होगा। कछला गंगा घाट से लेकर बदायूं और बदायूं से बरेली तक हाईवे पूर्णत: बंद रहेगा। शनिवार, रविवार और सोमवार रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। तीन दिन इस रूट से निजी, हल्के-भारी किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। यानि पूरा रूट अन्य वाहनों के लिए बंद रहेगा। यह रूट केवल कांवड़ियों के आवागमन के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कांवड़िया कछला घाट से उझानी कस्बा होते हुए या फिर बाईपास होते हुए आएंगे। शहर में भी कांवड़िया बाईपास, काली सड़क और कचहरी रोड होते हुए आ-जा सकेंगे। बरेली जाने वाले कांवड़ियों के लिए दो मार्ग निर्धारित किए गए हैं। एक मार्ग शहर का बाईपास है और दूसरा शहर में लालपुल तिराहे से काली सड़क होते हुए रखा गया है। यह रूट डायवर्जन जलाभिषेक वाले दिन के अनुसार निर्धारित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार, रविवार और सोमवार के अतिरिक्त तेरस किसी और दिन पड़ेगी तो उसके अनुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
-
आंवला-अलीनगर होकर निकलेंगे बरेली आने-जाने वाले वाहन
श्रावण मास में बरेली बदायूं आने-जाने के लिए आंवला-अलीनगर रूट निर्धारित किया गया है। इसके तहत बदायूं से बरेली जाने के लिए कुंवरगांव, आंवला, अलीनगर, गैनी, अखा, रामगंगा, लाल फाटक होते हुए वाहन बरेली आ जा सकेंगे। एटा, कासगंज, दिल्ली, मथुरा से आने वाले भारी वाहन गुन्नौर, सहसवान, बिसौली और आंवला होते हुए जाएंगे। फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर के वाहन बरेली के लिए दातागंज से फरीदपुर होते हुए जा सकते हैं।
-
कादरचौक होकर निकलेंगी एटा-कासगंज की बसें
एटा कासगंज जाने के लिए कादरचौक-कादरगंज होकर निकलना पड़ेगा। यह रूट केवल रोडवेज बसों और निजी वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है। बदायूं बस स्टैंड से जालंधरी सराय चौराहा से शेखूपुर होकर रोडवेज बसें कादरचौक से कादरगंज, एटा, कासगंज जाएंगी। बरेली से जाने वाली बसें आंवला, अलीनगर होते हुए कादरचौक, कादरगंज होते हुए जाएंगी।
-
तीन दिन शहर में नहीं आ पाएंगे मुरादाबाद के भारी वाहन
मुरादाबाद से खासकर बदायूं आने वाले भारी वाहन तीन दिन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। उन्हें शनिवार सुबह से ही शहर के बाहर रोक दिया जाएगा। वह सोमवार शाम ही बदायूं शहर में प्रवेश करेंगे। जब रोडवेज बसें बिसौली रोड होते हुए दातागंज तिराहे से रोडवेज स्टैंड पहुंचेंगी। बरेली जाने के लिए बड़े वाहन आंवला होकर निकल जाएंगे। फर्रुखाबाद जाने के लिए डहरपुर उसावां उसहैत होकर निकलेंगे। दिल्ली कासगंज, एटा, मथुरा जाने के लिए बिसौली चौराहे से सहसवान-गुन्नौर के लिए निकलेंगे।
-
उसावां-बदायूं रोड भी रहेगा बंद, डहरपुर होकर गुजरेंगे वाहन
श्रावण मास के दौरान जिस तरह बरेली-मथुरा हाईवे बंद रहेगा। वैसे ही श्रावण के दौरान बदायूं से उसावां का रोड बंद रहेगा। यहां भी शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। इस रूट से फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर जाने वाले बड़े वाहन डहरपुर से दातागंज, जैतीपुर, मदनापुर होते हुए निकलेंगे। उसावां, उसहैत के वाहन भी इधर से जाएंगे।
-
डीएम, एसएसपी ने लिया कांवड़ यात्रा रूट का जायजा
बदायूं। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को तैयारियों को परखने के लिए डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह निर्धारित किए गए कांवड़ यात्रा मार्गों पर पहुंचे और बरेली सीमा तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने रूट का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो तथा यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हों। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को सड़कें, पावर कॉरपोरेशन को तार व पोल दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा जिन गांवों से होकर गुजरेगी, वहां की साफ-सफाई दुरुस्त रहे। इस अवसर एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार, एसडीएम सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा एवं सीओ सिटी आलोक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

-
हेल्पलाइन नंबर तथा ट्विटर आईडी पर कर सकेंगे शिकायत
सावन के महीने में कांवड़ियों/श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 9151048625 एवं ट्विटर आईडी @kavadbdnpolice जारी की है। इस हेल्पलाइन नंबर तथा ट्विटर आईडी पर 24 घंटे शिकायत/सुझाव एवं समस्याओं के समाधान के लिए कॉल एवं व्हाट्सएप/ट्वीट किया जा सकेगा। इस हेल्पलाइन नंबर एवं ट्विटर आईडी का संचालन साइबर सेल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed