{"_id":"62b4b6312376240e154f0062","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4892447175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वेतन के साथ एसीपी में हुए घोटाले की जांच करने के लिए सीडीओ ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया हैं। इसमें सीनियर टीओ, डीडीओ समेत एक अन्य अधिकारी को शामिल किया है। सीडीओ ने इसकी जांच एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिछली सरकारों में हुए घोटालों की जांच अब भाजपा सरकार करा रही है। इस घोटाले की जांच की आंच से बदायूं भी अछूता नहीं रहा है। सपा शासनकाल के दौरान बदायूं में बीडीओ अंबियापुर राजेश यादव को नियमों को दरकिनार करते हुए डीपीआरओ का चार्ज दे दिया गया था। आरोप है डीपीआरओ के पद पर रहते हुए राजेश यादव ने एक घपला किया था। हालांकि सत्ता के दवाब के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी और मामला दब गया था, लेकिन अब ये प्रकरण मौजूदा अधिकारियों के संज्ञान में आया है। इसके बाद में सीडीओ ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर इसकी जांच करना शुरू कर दिया है। सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट दें ताकि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई हो सके।
------------
तत्कालीन डीपीआरओ की तरफ से वेतन व एसीपी देने में अनियमितताएं बरती गई है। इस मामले की जांच के लिए मुख्य कोषाधिकारी को लगाया है और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
-ऋषिराज, सीडीओ