फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

नगरिया खनू पुल का लोकार्पण, 150 गांवों की तरक्की का रास्ता खुला

Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लालपुर खादर के बीच रामगंगा पर बने पुल का उद्घाटन करते जितिन प्रसाद। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज। रामगंगा पर बदायूं-शाहजहांपुर की सीमा पर बने नगरिया खनू पुल का बुधवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकार्पण किया। पुल शुरू होने के साथ ही बदायूं और शाहजहांपुर जिलों के करीब 150 गांवों की तरक्की का रास्ता खुल गया है। लोकार्पण के दौरान जितिन प्रसाद ने यह भी कहा कि परिवर्तन नारों से नहीं बल्कि विकास से होता है और भाजपा सरकार ने विकास कराने का काम किया है।
विज्ञापन

दातागंज में नगरिया खनू पर 46.81 करोड़ की लागत से 697.93 मीटर लंबे पुल का निर्माण जून 2020 में शुरू हुआ था। मार्च 2022 तक पुल का निर्माण पूरा होना था, लेकिन कोरोना काल में निर्माण प्रभावित हुआ। पिछले महीने निर्माण पूरा हो गया था, पुल को लोकार्पण का इंतजार था। नगरिया खनू पुल निर्माण की मांग बदायूं की दातागंज और शाहजहांपुर की तिलहर तहसील के लोग लंबे समय से कर रहे थे। रामगंगा पर पुल न होने की वजह से हर साल बारिश में बाढ़ आने पर दोनों जिलों के बीच सीमा पर स्थित 150 से ज्यादा गांवों का संपर्क कटा रहता था। इससे खेती के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित होती थीं।
विज्ञापन

नगरिया खनू पुल निर्माण होने के बाद दातागंज सीधे शाहजहांपुर की तिलहर के कस्बा गढ़िया रंगीन से जुड़ जाएगा। दोनों जिलों के बीच करीब 40 किमी दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम को हुए पुल के लोकार्पण के मौके पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, महेश गुप्ता, हरीश शाक्य, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह , डॉ. शैलेश पाठक, अशोक भारती, यतेंद्र विक्रम सिंह, राकेश मिश्रा आदि रहे। इस दौरान दातागंज विधायक ने लोक निर्माण मंत्री के समक्ष दातागंज में बाईपास और गढ़िया रंगीन मार्ग के निर्माण की मांग को भी उठाया।

-
फोटो-18
लोनिवि मंत्री बोले- अब योजनाओं में लूट नहीं, विकास हो रहा
दातागंज। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद के शाहजहांपुर से दातागंज की सीमा में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अब विकास हो रहा है योजनाओं में लूट बंद हो चुकी है। तीन दशक के बाद विकास के दम पर ही भाजपा को प्रदेश की जनता ने लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत दिया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव सिंह, अशोक भारती, धीरज सक्सेना, राकेश वर्मा, मुन्ना सिंह, उपदेश शर्मा रबड़ी, अमन मयंक, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed