फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

वर्कशॉप में खड़ी खटारा बसें भी नहीं बन रहीं सहारा

Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रोडवेज चौराहा पर धूप के बीच बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिल्ली समेत अन्य रूटों पर रोडवेज बस यात्रियों को आ रही दिक्कत का 25 के बाद ही समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोकसभा उपचुनाव में 34 बसों के जाने के बाद से यह समस्या सामने आई है। हालांकि, डिपो प्रशासन वर्कशॉप में खड़ीं खटारा बसों को दौड़ाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने बदायूं डिपो की 34 बसों का लोकसभा उपचुनाव के लिए अधिग्रहण किया है। इन बसों को रामपुर भेजा गया है। इनमें ज्यादातर दिल्ली रूट पर संचालित होने वाली नई बसें शामिल हैं। बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसों में 131 बसों निगम और 37 अनुबंधित हैं। निगम की 131 बसों में 50 से ज्यादा बूढ़ी बसें भी शामिल है। 15 बसें तो इंजन समेत अन्य खराबियां होने के कारण वर्कशॉप से ही नहीं निकल पातीं। 34 बसों के चुनाव ड्यूटी में रामपुर जाने के बाद समस्या साफ नजर आ रही है। यात्रियों को दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, डिपो प्रशासन वर्कशॉप में खराब खड़ी 15 बसों को मरम्मत कर रोड पर लाने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह बसें चलकर नहीं दे रहीं। एआरएम लक्ष्मण सिंह खुद वर्कशॉप में डेरा जमाए हुए हैं। इधर, बुधवार को भी यात्रियों को बसें न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कासगंज, चंदौसी, शाहजहांपुर वाया दातागंज, फर्रुखाबाद, दिल्ली वाया बिल्सी, दिल्ली वाया सहसवान और दिल्ली वाया संभल रूटों पर सबसे ज्यादा समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कुछ बसें पुरानी हो गई हैं। इनकी नीलामी के लिए मुख्यालय से आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इन दिनों 34 बसों को उपचुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। इससे कुछ रूटों पर समस्या हो रही है। वर्कशॉप में खड़ी बसों को भी रूट पर लाने की कोशिश की जा रही है। यह बसें रूट पर आती हैं तो समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed