फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

उद्यमियों का बढ़ाया हौसला, किया गया सम्मानित

Sat, 04 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
प्रकाश कैमिकल्स के प्रकाश चंद्र गुप्ता को सम्मानित करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र शासन की ओर से औद्योगिक निवेशकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें तीन करोड़ से अधिक निवेश परियोजनाओं का उद्घाटन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने लाइव टेलीकास्टिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान बदायूं के तीन व्यापारियों को लखनऊ में सम्मानित किया गया तो इसी क्रम जिले के एनआईसी में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान यहां भी व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एनआईसी कक्ष में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के बारे में व्यापारियों को बताया। कहा कि सरकार चाहती है कि व्यापारी वर्ग आगे बढ़े, ऐसे में उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

इधर, लखनऊ में ओरछी के राजीव, उझानी के अनुराग और एचपीसीएल कंपनी के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। वहीं बदायूं के एनआईसी में सतेती के फ्रैंड्स चिलिंग सेंटर के तुषारकांत जिंदल, आराध्या मसाले औद्योगिक संस्थान के डॉ. केपी सिंह, एसके इंडस्ट्री औद्योगिक संस्थान के कमल रस्तोगी, गंतव्य एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड के ज्ञानेश मिश्रा, आरएम एंड टीएम स्टील इंडस्ट्रीज के देवेंद्र कुमार मिनोचा, दशमेश एग्रो, प्रकाश कैमिकल्स के प्रकाश चंद्र गुप्ता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed