फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सीएचसी के मुख्यद्वार पर पुलिया का निर्माण शुरू

Fri, 06 May 2022 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी में अस्पताल गेट पर निर्माणाधीन पुलिया। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्यद्वार की क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर मरीजों की शिकायत पर अंतत: सुनवाई हो ही गई। अमर उजाला ने करीब डेढ़ महीना पहले मरीजों के दर्द को बयां किया था। इसके बाद जागे अफसरों की पहल पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। जल्द ही अस्पताल परिसर की खस्ताहाल सड़कों की हालत में सुधार के भी आसार नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के दो द्वार हैं। पहला घंटाघर चौराहे वाले छोर की तरफ तो दूसरा कोतवाली परिसर के सामने। वाहनों की आवाजाही कोतवाली के सामने वाले गेट तो मरीजों की पहले गेट से रहती है। करीब आठ-नौ महीना पहले मुख्यद्वार की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। चिकित्साधीक्षक राजेश कुमार ने सीएमओ समेत पालिका कार्यालय पत्र भेजकर पुलिया की मरम्मत कराने पर जोर दिया था। कई महीनों बाद भी पुलिया का नंबर नहीं आया तो मरीजों ने दिक्कत बयां की। अमर उजाला ने भी मामला प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बता दें कि क्षतिग्रस्त पुलिया की चपेट में आने से कई मरीज और उनके तीमारदार घायल हो चुके हैं। तीन महीने पहले मरीजों ने इसे लेकर गुस्से का भी इजहार भी किया था। अस्पताल परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर चिकित्साधीक्षक ने बताया कि इस दिशा में भी पहल की गई है। विभागीय अफसरों के संज्ञान में मामला पहुंच चुका है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनसे भी अनुदान दिलाने की मांग करेंगे। आने वाले समय में पूरा परिसर चकाचक दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed