{"_id":"62741b5274e80012fe01edee","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4838414101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम और नायब तहसीलदार ने की गोदामों की जांच, सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम और नायब तहसीलदार ने की गोदामों की जांच, सही मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राशन वितरण को आया अनाज कोटेदारों को समय से वितरण नहीं करने की शिकायत अधिकारियों से होने पर एसडीएम गोदाम पर जांच करने के लिए पहुंचे, तो गोदाम प्रभारी भाग गए और बुलाने पर भी नहीं आए। इस पर दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। शाम को एसडीएम, नायब तहसीलदार इसकी जांच करने के लिए पहुंचे, जो बृहस्पतिवार देर रात तक पूरी हो गई। जांच में सब कुछ सही मिला।
दातागंज और समरेर के कोटेदारों ने डीएम से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि यहां पर तैनात केंद्र प्रभारी अनाज का उठान नहीं करा रहे है, जबकि जिले में अन्य जगहों पर लगातार उठान हो रहा है। इससे राशन वितरण में दिक्कत आएगी। डीएम दीपा रंजन ने एसडीएम दातागंज रामशिरोमणि को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद जांच को पहुंचे अधिकारियों को केंद्र प्रभारी मौके पर नहीं मिला, फोन करके बुलाया फिर भी नहीं आया। ऐसे में संदिग्ध मानकर गोदाम को सील कर दिया। इधर, गोदाम की जांच दो टीम बनाईं जो बृहस्पतिवार की शाम वहां पर पहुंची और राशन मिलान करना शुरू कर दिया, वहीं देेर रात मिलान पूरा हो गया। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि स्टॉक पूरा मिला है।