फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

लेखपाल ने घरौनी सर्वे में गायब किया रिटायर्ड कानूनगो का मकान

Thu, 05 May 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। गांवों में आबादी पर बसावट से जुड़े विवादों के निस्तारण को शुरू की गई स्वामित्व योजना को लेखपाल ही बट्टा लगा रहे हैं। सहसवान के गांव रफतपुर मौरूशुमाली में रिटायर्ड कानूनगो के पुश्तैनी मकान को लेखपाल ने सर्वे और नक्शे से ही गायब कर दिया। अब इस मामले में शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्णमुरारी ने एसडीएम सहसवान महिपाल सिंह को पत्र देकर बताया है कि वह राजस्व विभाग की कई साल सेवा करके रजिस्ट्रार कानूनगो के पद से रिटायर हो चुके हैं। उनका पुश्तैनी घर रफतपुर मौरूशुमाली में है। यह आबादी के गाटा संख्या 633 व 459 में है। आबादी में बरसों से पक्का मकान होने के बाद भी संबंधित लेखपाल ने घरौनी के सर्वे में इसे दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कराकर मौके पर सत्यापन किया जाए और नक्शा नजरी व घरौनी में संशोधन कराकर घर की सही स्थिति दर्ज की जाए ताकि उन्हें भी शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रिटायर्ड कानूनगो ने हमसे शिकायत की है। इस मामले में ड्रोन की मदद से एक बार फिर सर्वे करा लिया जाएगा। इसके बाद वास्तविक स्थिति पता करके घरौनी में संशोधन करा दिया जाएगा।
- महिपाल सिंह, एसडीएम सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed