{"_id":"6248a688a1977803a05d6194","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly480162623","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पानी का संकट, तो कहीं जलभराव से तलैया बनीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पानी का संकट, तो कहीं जलभराव से तलैया बनीं सड़कें
विज्ञापन
गद्दी चौक के पास घर में घुसा पानी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट पैदा होने लगा है। वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां बिन बारिश सड़कें ताल-तलैया नजर आ रहे हैं। नगर पालिका की मनमानी और अव्यवस्थाओं का खामियाजा अलग-अलग तरीके से लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को चौधरी सराय के लोगों ने पेयजल सप्लाई न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। इधर, गद्दी चौक इलाके में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। मंडी समिति के पास भी जलभराव रहा।
शहर में कई स्थानों पर नगर पालिका की पाइप लाइन लीक हैं। अक्सर पाइप लाइन फटने के कारण पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है। शहर में गद्दी चौक के पास सड़क का निर्माण चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू हुआ था। कुछ दिन काम चलने के बाद इसे रोक दिया गया। सड़क के नाम पर यहां मलबा पड़ा है। करीब दो महीने से काम बंद है। इस कारण यहां पानी की निकासी नहीं हो पा रही। आस-पास की गलियों में दो-दो फुट तक पानी भरा है। हालात यह हैं कि सुबह और शाम को पानी घरों में घुस जाता है। इस कारण यहां के लोग काफी परेशान हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। गंदगी से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
दूसरी ओर शहर के मोहल्ला चौधरी सराय वार्ड नंबर 20 में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही। पाइप लाइन में खराबी के कारण इलाके के एक बड़े हिस्से के लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लड्डन की टाल के पास रहने वाले शारिक इकबाल ने कई बार लिखित में शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को गुस्साए लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुन्ने मियां, फैजान खां, मोहम्मद नूर, जावेद, नईम, राजू, नदीम आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
-
दो साल में नहीं सुधर सका मंडी के पास हाईवे का हाल
शहर में मंडी समिति के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे का हाल दो साल में भी नहीं सुधर सका। यहां भी चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले काम चालू कराया गया था। मिट्टी डाल कर काम शुरू कर दिया गया और बाद में काम बंद कर दिया। हाईवे पर दो-दो फुट के गड्ढे हैं। इन दिनों यहां भी गड्ढों में पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में समस्या हो रही है। कई बार लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जा रहे हें। विधानसभा चुनाव के दौरान सड़कों की दुर्दशा का मुद्दा काफी जोर-शोर से उठा था, लेकिन अब यह ठंडे बस्ते में चला गया है।
-
समस्या से आजिज लोग बोले-कब मिलेगी मुक्ति
मोहल्ले में सड़कें पहले से खराब थीं। निर्माण के नाम पर गद्दी चौक की सड़क को दो महीने पहले खोदवा कर डाल दिया गया है। अब इस पर काम नहीं हो रहा। पानी की निकासी न होने से गली में दो फुट तक जलभराव है। घरों में पानी घुसने से समस्या हो रही है।
-रमेश यादव, गद्दी चौक
-
बिना बारिश के घरों में नाले-नालियों का पानी घुस रहा है। बारिश के दिनों में मोहल्ले के हालात क्या होंगे यह अंदाजा लगाया जा सकता है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका में लिखित शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। हालात बदतर बने हुए हैं।
-छोटेलाल, गद्दी चौक
-
चौधरी सराय में पेयजल की समस्या काफी पुरानी है। गर्मियों के सीजन में समस्या बढ़ जाती है। कई-कई दिन तक पेयजल की सप्लाई नहीं मिल रही। नगर पालिका से कई बार पाइप लाइन बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन मनमानी के बीच सुनवाई नहीं हो रही।
-फैजान, चौधरी सराय
-
चौधरी सराय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। पेयजल की सप्लाई नहीं मिल रही। कई-कई दिन सफाई भी नहीं होती। पाइप लाइन बदलवाने की जरूरत है। लोगों की समस्याओं को नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारी लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
-किश्वर अली, चौधरी सराय